• joinswadeshi2020@gmail.com
  • +91-9318445065
9:51 am November 22, 2023

उदय भारत, विजयी भारत!

#स्वदेशीचिट्ठी

उदय भारत, विजयी भारत!
आज मैं वैसे पटना में हूं।देशभर के प्रवास का दूसरा चरण आज पूर्ण हो रहा है।किंतु G20 के समाचार सारे देश को रोमांचित कर रहे हैं। इसलिए उसी के विषय में लिख रहा हूं।
23 अगस्त को इसरो ने जैसे विश्व में भारत को प्रतिष्ठित किया, वैसे ही G20 की दिल्ली में हुई विश्व भर के नेताओं की बैठक में भी भारत विजयी और सम्मानित होकर उभरा है।तीन सबसे प्रमुख उपलब्धियां…
एक: नई दिल्ली घोषणा पत्र पर सहमति बना लेना, यह प्रदर्शित करता है कि संपूर्ण विश्व को एकजुट कर चला सकता है भारत।
दूसरा: अफ्रीकी यूनियन के 55 देशों को एक सदस्य देश के नाते से शामिल करवा G 20 को G 21 बनवा भारत ने चीन को चुनौती भी दी है और वैश्विक नेतृत्व कर सकने की अपनी क्षमता को प्रकट किया है।
तीसरा: जो अमेरिका,यूरोपीय यूनियन और मिडिल ईस्ट के देशों को जोड़ने वाला इंफ्रास्ट्रक्चर मेगाप्लान की घोषणा हुई है वह तो अप्रत्याशित रूप से उदित भारत की घोषणा ही है।
वास्तव में यह 140 करोड लोगों की आकांक्षा है जो उभर कर दिल्ली के इस G20 सम्मेलन में दिखाई दी है।भारत उदय हो रहा है…भारत विश्व पटल पर विजयी हो रहा है।~सतीश
नीचे:पटना प्रवास के समय आज छुट्टी होने के बावजूद 300 से अधिक छात्र युवाओ का कार्यक्रम और कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। इसमें श्री अरूण ओझा जी, डा:संजय पासवान जी, शचींद्र बरियार जी,क्षेत्र कार्यवाह मोहन जी,प्रांत संघचालक राजेश जी भी उपस्थित रहे।

Author: swadeshijoin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

insta insta insta insta insta insta